फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता की गिरफ्तारी पर नहीं थम रहा बवाल, पुलिस पर फिर किया पथराव

Fri, 18 Aug 2017 02:19 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पूर्व सांसद प्रदीप यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद प्रदीप यादव की औरैया बवाल में गिरफ्तारी के विरोध में उनके ग्रह नगर भरथना में आज बंद का आवाहन किया गया है। बंद का व्यापक असर सुबह से ही दिखने लगा था। इलाके की दुकाने नही खोली गई थी। वहीं स्कूल संचालकों ने स्कूल बंद रखकर विरोध में अपनी भागीदारी निभाई। बंद व्यापार मण्डल ओर शिक्षण यूनियन की ओर से बुलाया गया था।
विज्ञापन


 

प्रदीप यादव की पेशी से पहले कोर्ट के सामने सड़क पर बैरीकेडिंग - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय व्यापारियों और स्थानिय शिक्षकों ने मिलकर स्कूल-कॉलेज व बाजार आदि बंद रखे। यहां विरोध के दौरान शुक्रवार को एक बार फिर पुलिस पर पथराव किया गया जिसके बाद बलपूर्वक शिक्षकों और व्यापारी को यहां से खदेड़ा जा रहा है। 

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सवेरे आठ बजे से इलाके के व्यापारी और शिक्षक भरथना मेन चौराहा पर जमा होने लगे। देखते ही देखते भीड़ बढ़ती चली गई। थोड़ी ही देर बाद वहां माइक का बंदोबस्त कर दिया गया। फिर यहां से शिक्षकों और व्यापारियों ने मोर्चाबंदी कर शहर भर में भ्रमण किया और पूर्व सांसद प्रदीप यादव की गिरफ्तारी के विरोध में जुलूस निकाला। इनका कहना है कि प्रदीप यादव पर झूठे मुकद्दमें लगाए गए और उन्हें फंसाया जा रहा है। साजिश के तहत उन्हें जेल भेजा गया है।

जुलूस में किसी प्रकार की कोई हिंसा न हो इसका ध्यान रखते हुए पुलिस द्वारा घेराबंदी की गई थी। वह भीड़ के चारों और मौजूद रहकर शांति से मार्च निकलवा रहे थे लेकिन जैसे ही जुलूस बजाजालाइन चौराहा पहुंचा यहां भीड़ में से किसी ने पुलिस पर पत्थर फेंके शुरू कर दिए। देखते ही देखते भीड़ को उग्र होने लगी। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर सभी को वहां से खदेड़ना चालू कर दिया। झड़प को दौरान पुलिस ने प्रचार-प्रसार के लिए लाए गए माइक को तोड़ डाला।

गौरतलब हो जिला पंचायत अध्यक्ष के उप चुनाव में नामांकन के दौरान हुए बबाल के बाद पुलिस ने सपा के पूर्व विधायक प्रदीप यादव को गिरफ्तार कर लिया था। गुरूवार को पुलिस ने कोर्ट में उन्हें पेश किया जहां से उन्हें सीधे जेल भेज दिया गया।

 

सपाइयों को नहीं लगने दी भनक

हालात को देखते हुए पहले ही कोर्ट के पास तैनात की गई थी फोर्स - फोटो : अमर उजाला
औरैया से उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इटावा लाया गया। प्रशासन ने इसकी भनक किसी को नही लगने दी। जब तक सपाईयों को उनके के लिए रवाना करने की भनक लगती लगती तब तक करीब 2.45 बजे  उन्हें जेल में दाखिल कर दिया गया था। इससे पूर्व उनके  जेल लाए जाने की सूचना पर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया था।

 

कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया इटावा  

औरैया जिला कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा - फोटो : अमर उजाला
सीओ सिटी के अलावा अन्य अधिकारी जेल परिसर मे पहुंच चुके थे। जेल में दाखिल होने के बाद सपाई काफी संख्या में  वहा पहुंचे लेकिन किसी की भी उनसे मुलकात नही हो सकी।  बाद में जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव , राजीव यादव, जिला अध्यक्ष गोपाल यादव, पुष्पेद्र यादव रिंकू के अलावा अन्य लोगों ने जेल में उनसे मुलाकात की। प्रदीप यादव को राजनैतिक बंदी की तरह बी श्रेणी की सुविधाएं देने की मांग की।  जेल में  पूर्व विधायक प्रदीप यादव को सामान्य बंदी की तरह से रखा गया है। जेलर  मुकेश कटियार ने बताया कि प्रदीप यादव को सामान्य बंदी की तरह से  रखा गया है।

 
विज्ञापन

प्रदीप के आवास पर रहा समर्थकों का जमावड़ा

हरे रंग का कुर्ता पहने पेशी के दौरान प्रदीप यादव - फोटो : अमर उजाला
औरैया में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हो रहे उपचुनाव के दौरान हुए उपद्रव में पूर्व विधायक प्रदीप यादव की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही उनके सैकड़ों समर्थक भरथना स्थित उनके आवास पर जमा हो गए थे। जवाहर रोड स्थित उनके आवास पर पूरे दिन आने जाने वालों का तांता लगा रहा।  जवाहर रोड, तिलक रोड पर जाम की स्थिति हो गई ।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें