फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंसक भीड़ ने स्कूल में धावा बोल की तोड़फोड, डरे सहमे बच्चों को टीचर ने रूम में किया बंद

Thu, 05 Sep 2019 09:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
हिंसक भीड़ ने स्कूल में तोड़फोड़ की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज में उपभोक्ता फोरम के लिए तहसील प्रशासन के अधिग्रहीत की जा रही जमीन का विरोध कर रहे लोग गुरुवार को हिंसक हो गए। करीब 150 लोगों ने पहले सदर कोतवाली का घेराव किया।  पुलिस ने यहां से हटाया तो भीड़ ने पुलिस लाइन रोड स्थित कानपुर पब्लिक स्कूल (केपीएस) पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन


भीड़ ने स्कूल का बोर्ड उखाड़कर तोड़ दिया। स्कूल में घुसने से रोकने पर कर्मचारी को पीटकर घायल कर दिया। स्कूल में भीड़ का हंगामा देख बच्चे सहम गए। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी भाग निकले। पुलिस रोड के पास शेखाना मोहल्ले में उपभोक्ता फोरम कोर्ट निर्माण के लिए तहसील प्रशासन ने भूमि चिह्नित की है।

 

कोतवाल बोले, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों की पुलिस कर रही पहचान, मुकदमा दर्ज कर जल्द होगी गिरफ्तारी

बुधवार को तहसीलदार अरविंद कुमार भूमि की पैमाइश करने पहुंचे थे। तब कुछ लोगों ने कब्रिस्तान बताकर पैमाइश और नापजोख बंद करा दी। इस मामले को लेकर गुरुवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे तकरीबन 150 लोगों ने सदर कोतवाली का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया।

जानकारी पर एसडीएम शैलेष कुमार और सीओ श्रीकांत प्रजापति ने लोगों को शांत कराया। यहां से वापस भेज दिया। कोतवाली के बाद दोपहर करीब 11:50 बजे भीड़ पुलिस लाइन रोड के पास शेखाना स्थित कानपुर पब्लिक स्कूल पहुंच गई। भीड़ का आरोप था कि स्कूल प्रबंधन ने प्रशासन को कथित कब्रिस्तान की भूमि पर उपभोक्ता फोरम बनाने की सलाह दी है।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन के जमीन अधिगृहीत करने का विरोध करने वाले लोगों ने की घटना

आक्रोशित भीड़ ने स्कूल के बोर्ड को तोड़ दिया। स्कूल के अंदर घुसने का विरोध करने पर माली रामकुमार सैनी निवासी पठकाना मोहल्ला को पीटकर घायल कर दिया। कुछ लोग स्कूली वाहनों में आग लगाने के लिए शोर मचाते सुने गए। स्कूल में तोड़फोड़ और हंगामा देखकर बच्चे सहम गए।

स्कूल के शिक्षकों ने बच्चों को कमरे में बंद कर लिया। पुलिस के पहुंचने पर हंगामा करने वाले लोग भाग निकले। प्रधानाचार्य मोबिना कामरान ने करीब 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ स्कूल में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट की तहरीर दी है। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दबिश देकर इनकी गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें