फतेहपुर के बिंदकी-इटावा मुगलमार्ग पर गुरुवार सुबह एक ट्रक चालक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। गले में गमछा कसा हुआ था। पुलिस ने पांच लोगों पर आशनाई के चलते हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी घरों से फरार हैं। एसपी व एएसपी ने भी मौके पर जांच की।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के गंधर्पी गांव निवासी सियाराम यादव किसान हैं। उनका बेटा धीरज यादव (25) ट्रक चालक था। सियाराम ने बताया कि सुबह साढ़े दस बजे महमूदपुर गांव किनारे पेड़ के नीचे बेटे का शव पड़ा होने की जानकारी मिलने पर वह लोग मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। बेटे के पास बुधवार को मोबाइल पर एक फोन आया था।