फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसंक हुई भीड़, युवक को मार डाला

Mon, 28 Sep 2015 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाराजपुर के जाना गांव में रविवार को ग्रामीणों ने हैवानियत की हद पार कर दी। ग्रामीणों ने बदमाश समझकर एक युवक को कई घंटे तक अलग अलग जगहों पर रखकर पीटा। पैर बांधकर बालू के टीले से उल्टा लटकाया। नंगे बदन जमीन पर घसीटा। इससे भी मन नहीं भरा तो गंगा में डुबा डुबाकर उसे मार डाला।
विज्ञापन


मौत होे जाने पर आरोपी गंगा की रेती पर युवक का शव छोड़कर भाग गए। घटना के बाद एसपी ग्रामीण और सीओ सदर ने मौके पर छानबीन की और अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। रात तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। गांव के अन्य लोगों ने बताया कि कई बार सूचना देने के बाद भी पुलिस समय पर नहीं पहुंची।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रविवार दोपहर 11:30 बजे जाना चौराहा पर करीब 35 साल का युवक खड़ा था। वह नीली जींस, गोल गले वाली काली टीशर्ट और जूता पहने था। अचानक जाना गांव के लोगों ने उसे बदमाशों का साथी कहकर दबोच लिया। युवक खुद को बेगुनाह बताता रहा लेकिन लोगों ने उसे बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। किसी ने 100 नंबर पर सूचना भी दी लेकिन मौके पर पुलिस नहीं पहुंची। इधर ग्रामीणों का तांडव बढ़ता गया। 
विज्ञापन


युवक को पीट रहे लोग उसे देवी सिंह के खेत में बबूल के पेड़ तक घसीट ले गए और वहां बांधकर फिर पीटा। कबूल करवाने की कोशिश की कि वह बदमाशों का साथी है। युवक के इनकार करने पर पीट रहे लोग उसे फिर चौराहे पर लाए। कुछ देर वहां बैठाने और पूछताछ करने के बाद राम पहाड़ी (बालू का टीला) पर ले गए। हमलावरों ने वहां युवक के पैर में गमछा बांधकर उसे उल्टा लटका दिया और फिर पीटना शुरू कर दिया।

युवक बार-बार छोड़ देने की मिन्नत कर रहा था लेकिन लोगों के हाथ नहीं रुके। इसके बाद हमलावर उसे करीब 50 मीटर दूर गंगा नदी में ले गए। फिर वहां उसे पानी में डुबा-डुबा कर पूछताछ करने लगे। इस बीच अचानक उसकी नब्ज थमने का आभास हुआ तो आरोपी उसे गंगा की रेती में छोड़कर भाग निकले।

करीब तीन घंटे तक चली इस दरिंदगी के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसे तेगपुर और जाना गांव के बीच गंगा की रेती में युवक का शव मिला। उसके शरीर पर केवल अंडरगारमेंट बचा था। एसपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी का कहना है कि यदि किसी को युवक के बदमाश होने का शक था तो उसे पकड़ कर रखते, पुलिस को सूचना देते। किसी को मार डालने का हक नहीं है। भीड़ के खिलाफ एफआईआर होगी। जांच में जो भी दोषी होगा, शिनाख्त कर उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हत्याभियुक्तों पर लगा सेवन सीएलए
युवक की हत्या के मामले में गांव के राजकुमार और उनके 10-12 साथियों पर बलवा, हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है। सेवन सीएलए भी लगा है। जिस खेत में युवक की हत्या हुई है उसके मालिक आशीष त्रिपाठी ने तहरीर दी है। फौरी तफ्तीश में पता चला है कि पकड़े जाने के बाद युवक ने गांव वालों के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दिया। खुद को पाकिस्तानी आतंकी बताया। इस पर नाराज लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन

अखिलेश गौड़, एसओ महाराजपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें