फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतरा रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेनों का होगा ठहराव

Mon, 28 Sep 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा क्षेत्र स्थित दो वर्ष पहले बने पतरा रेलवे स्टेशन में अब पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव हो सकेगा। ग्रामीणों की मांग पर पतरा रेलवे स्टेशन पर तीन पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव किया गया है। ट्रेन ठहराव होने से कानपुर व इटावा की ओर से जाने वाले यात्रियों को भटकना नहीं होगा।  करीब दो वर्ष पहले रूरा और रोशनमऊ रेलवे स्टेशन के बीच पतरा गांव को सौगात देते हुए तत्कालीन सांसद राजाराम पाल ने शिलान्यास किया था। दो वर्ष बीत जाने के बावजूद स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव नहीं हो सका था। यात्रियों को कानपुर या इटावा जाने के लिए रूरा रेलवे पहुंचना पड़ता था। ग्रामीणों ने रेलवे स्टेशन पर ट्रेन ठहराव के लिए कई बार शिकायती पत्र दिया। स्थित जस की तस बनी रही। शनिवार को इलाहाबाद मंडल से पतरा रेलवे स्टेशन पर अप व डाउन पैसेंजर ट्रेन ठहराव की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल बना रहा। रूरा रेलवे स्टेशन अधीक्षक शिवलाल पाल ने बताया कि इलाहाबाद मंडल की ओर से पतरा रेलवे स्टेशन पर अप व डाउन लाइन की पैसेंजर ट्रेन स्टापेज के निर्देश दिए हैं। रेलवे स्टेशन पर बुकिंग क्लर्क रोहित कुमार की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें