थानाध्यक्ष बोले- मृतका के पति को दी गई है सूचना
तीनों के घायल होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर जितेंद्र त्रिपाठी ने बेबी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज, कस्बा इंचार्ज राजीव कुमार ने परिजनों को सूचना दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पति से बात की गई है।
बाइक सवार की तलाश जारी
उन्होंने बताया कि वह सीआरपीएफ में इंस्पेक्टर है और इन दिनों मणीपुर में तैनात है। टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से भाग निकला है, जिसकी तलाश की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। घायल बच्चों को अस्पताल में इलाज चल रहा है।