फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में हिंसा: दो जनहित याचिकाओं पर हुई सुनवाई, पुलिस ने हाईकोर्ट इलाहाबाद में दाखिल किया जवाब

Fri, 17 Jan 2020 02:37 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में हिंसा की तस्वीरें (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में कानपुर में हुई हिंसा में इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल जनहित याचिकाओं का कानपुर पुलिस ने गुरुवार को जवाब दाखिल किया। तत्कालीन बाबूपुरवा इंस्पेक्टर अमित तोमर ने कोर्ट को घटना से लेकर अब तक की कार्रवाई के बारे में बताया।
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ एक अन्य याचिका पर हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में शुक्रवार को सुनवाई होनी है। हिंसा के मामले में कुल तीन जनहित याचिकाएं दाखिल हुई थीं। पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉ. अयूब ने हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में याचिका दायर की थी। दो दिन पहले ही बाबूपुरवा इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने अपना जवाब दाखिल किया था।

इंस्पेक्टर ने बताया कि इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई होगी। उधर दो अन्य याचिकाएं इलाहाबाद हाईकोर्ट में दायर की गई थीं। इसमें गुरुवार को सुनवाई हुई। इंस्पेक्टर अमित तोमर ने कोर्ट को बताया कि हिंसा में तीन लोगों की मौत हुई थी और अन्य 10 लोग गोली लगने से घायल हुए थे। इसके अलाव 42 पुलिसकर्मी चोटिल हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें