फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली गई शिव बारात

विज्ञापन
रनियां में प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकली शिव बारात। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रनियां (कानपुर देहात)। किशरवल गांव स्थित चौमुखी माता मंदिर का जीर्णोद्धार होने के बाद गुरुवार को शिव परिवार की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। शिव बारात कस्बे के विभिन्न मंदिरों से होकर मंदिर प्रांगण पहुंची। रास्ते में जगह-जगह मूर्ति पूजन किया गया। भक्त जयकारे लगाते रहे।
विज्ञापन

किशरवल गांव में दिवंगत छेदीलाल गुप्ता ने दो वर्ष पहले मंदिर बनवाया था। मंदिर में चौमुखी माता की स्थापना कराई गई थी। बुधवार को आचार्य राकेश त्रिपाठी, श्याम त्रिपाठी ने वेद मंत्रोच्चारण करके चौमुखी माता मंदिर में शिव परिवार की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कराई। शिव बारात कस्बे के पातालेश्वर महादेव मंदिर, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, कनखैया मंदिर, बजरंग मंदिर से होती हुई कस्बे की गलियों से होकर निकली।
प्रसाद वितरण कराया जाता रहा। आयोजक छेछीलाल गुप्ता की पत्नी गिरिजा गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को शिव परिवार की मूर्तियों की स्थापना कराई गई है। शुक्रवार से भागवत कथा का शुभारंभ होगा। इस दौरान प्रदीप गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, अंकित गुप्ता, श्रीराम सविता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें