फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनीत मिनोचा हत्याकांड: ‘तुम तो धोखेबाज हो', गाने पर थिरक रही थी शालू, घर पर हो रही थी ससुर की हत्या, उठे सवाल

Wed, 09 Sep 2026 04:21 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रतन ऑर्बिट के दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के समय उनकी बहु शालू का लाउंज में डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में शालू 'तुम तो धोखेबाज हो' गाने पर डांस कर रही है, पुलिस अब वीडियो और हत्या के समय के कनेक्शन की जांच कर रही है।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में हुए बहुचर्चित दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अब इस सनसनीखेज वारदात के वक्त का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कारोबारी की संदिग्ध बहु शालू एक लाउंज में किटी पार्टी के दौरान बेफिक्र होकर डांस करती नजर आ रही है।

विज्ञापन

हालांकि, अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल हो रहे वीडियो में शालू ‘तुम तो धोखेबाज हो...' गाने की धुन पर जमकर थिरकती हुई दिख रही है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो ठीक उसी समय का है जब घर पर दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था।

विज्ञापन

http://



लाउंज में चल रही थी किटी पार्टी

शालू उस वक्त अपने पति के साथ तिलक नगर स्थित एक नामचीन लाउंज में किटी पार्टी में शामिल होने गई हुई थी। लाउंज का एक और वीडियो भी पुलिस के हाथ लगा है, जिसमें पार्टी में मौजूद अन्य लोग भी शालू के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस हत्या की क्रोनोलॉजी और टाइमलाइन से इस पार्टी के समय का मिलान कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें