फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनीत मिनोचा हत्याकांड: आमना-सामना होने पर सुपारी किलर ने लिया ये नाम, हत्या में बेटा सुब्रत भी गिरफ्तार

Thu, 24 Sep 2026 12:34 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान आमना-सामना होने पर सुपारी किलर ने सुब्रत का नाम लिया। नया सिम लेकर हत्यारोपी ने सबसे पहले सुब्रत से ही बात की थी।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में सुब्रत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब 18 दिन से चर्चा में रहे दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के मामले में बुधवार रात चौंकाने वाला मोड़ आया। पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान देर रात सुपारी किलर विशाल और कारोबारी के बेटे सुब्रत का जब आमना-सामना कराया गया तो विशाल बोल पड़ा कि भइया ने ही पापा की हत्या करने के लिए कहा था। पुलिस कमिश्नर ने रघुबीर लाल ने बताया कि सुब्रत के खिलाफ डिजिटल और परिस्थितीजन्य साक्ष्य पूरे हैं, हालांकि सुब्रत ने अभी हत्या नहीं स्वीकारी है। रिमांड गुरुवार 12 बजे तक की है, इस दौरान पुलिस अभी और काम करेगी। फिलहाल लिखापढ़ी में सुब्रत को गिरफ्तार दिखा दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि पांच सितंबर की रात विनीत की उनके इंद्रानगर स्थित फ्लैट पर चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अगले ही दिन साजिश में शामिल विनीत की बहू शालू और सुपारी किलर विशाल व राजकिशोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद भी विनीत का बेटा और शालू का पति सुब्रत पुलिस के शक के घेरे में रहा। इसी के चलते बुधवार दोपहर 12 बजे से तीनों आरोपियों का 24 घंटे के लिए कस्टडी रिमांड लिया था। रिमांड के दौरान देर रात जब विशाल और सुब्रत को आमने-सामने बैठाया तो कल तक शालू का नाम लेने वाले मिनोचा परिवार के पुराने नौकर रहे विशाल ने सुब्रत को ही हत्या की सुपारी देने वाला बता दिया। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि विशाल ने वारदात से तीन दिन पहले ही एक नया सिम लिया था, जिससे सबसे पहला फोन भी सुब्रत को किया था।
 
विज्ञापन

इसकी पुष्टि उसकी कॉल डिटेल से हुई है। जिस सुब्रत ने वारदात के बाद विशाल को पहचानने से इन्कार कर दिया था, उसने आखिर सुब्रत से क्यों और क्या बात की इसका जवाब वह नहीं दे सका। इसके अलावा उसकी गिरफ्तारी तीसरा और सबसे मजबूत आधार यह बना कि वारदात के वक्त निवीत के घर के भीतर लगे सभी सीसीटीवी कैमरे बंद पाए गए थे। पूछे जाने पर सुब्रत ने कहा था कि इसका पासवर्ड उसे नहीं पता, लेकिन जांच में पाया गया कि पासवर्ड सुब्रत के पास ही था और उसी ने वारदात को अंजाम दिलाने के लिए कैमरे बंद किए थे। इन तीन मजबूत साक्ष्यों के चलते फिलहाल सुब्रत को भी गिरफ्तार किया गया है। रही बात बाकी के आरोपियों की तो पूरे मामले का खुलासा गुरुवार दोपहर तक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें