फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर कटी लाश मिलने का मामला: बिफरे परिजन बोले- हादसा नहीं हत्या, तब दर्ज हुई प्राथमिकी

Thu, 24 Sep 2026 12:00 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पहले पुलिस हादसा मान रही थी। अंतिम संस्कार के लिए शव उठने से पहले ग्रामीणों ने विरोध किया। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिल्हौर में कॉस्मेटिक व्यापारी राजकिशोर पटवा की गला कटा शव सड़क किनारे मिलने के मामले में शुरुआती जांच में हादसा मान रही पुलिस पर बुधवार को परिजन व ग्रामीण भड़क उठे। इसके बाद देर रात पत्नी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। उधर 36 घंटे बीतने के बाद पुलिस तमाम मशक्कत के बाद भी खाली हाथ है।
विज्ञापन


घटना स्थल से 500 मीटर पहले पुलिस को एक सीसी कैमरे का फुटेज मिला। इसमें राजकिशोर साइकिल से जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके पीछे कई भारी वाहन भी जा रहे हैं। पुलिस अब उन वाहनों के नंबर तलाश कर उनके मालिकों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। उधर बुधवार को परिजन ने शव का गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया। इससे पहले मृतक के रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने और हत्यारोपी को पकड़े जाने की मांग को लेकर रोष व्यक्त किया। सूचना पर एसडीएम मनीष यादव, तहसीलदार अनुभव चंद्र, बिल्हौर थाना प्रभारी सुधीर कुमार मौके पर पहुंचे। परिजन की आर्थिक सहायता करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और हर संभव मदद का भरोसा दिया। इसके बाद शव ले जाया गया। डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। खुलासे के लिए सात टीमें लगाई गई हैं।

दो संदिग्ध युवकों को उठाया
ब्लाइंड मर्डर में उलझी पुलिस की एलआईयू टीम को एक गांव के दो युवकों की भूमिका संदिग्ध मिलने मिली। पुलिस टीम ने सरिया मिल के पास रहने वाले दो युवकों को उठाकर पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक हत्या के तार रहीमपुर, करीमपुर, गुरधरा इलाके से जुड़ सकते हैं। दोनों युवकों का उधर आना-जाना भी है। उस गांव के तीन अन्य युवकों पर भी पुलिस की नजर है। सर्विलांस टीम ने व्यापारी व उनके परिजन की सीडीआर खंगाली। हालांकि, उसमें कुछ खास नहीं मिला। राजकिशोर की तो मंगलवार सुबह से किसी की बात तक नहीं हुई। टीम ने घटनास्थल के पास लगे मोबाइल टॉवर से घटना के समय के मोबाइल नंबरों का डेटा निकलवाया। इनमें कुछ संदिग्ध नंबर एक्टिव मिले हैं।


 

शटरिंग और सरिया लदे वाहनों की तलाश जारी
पुलिस मंगलवार सुबह सात बजे से नौ बजे के बीच उक्त मार्ग से निकलने वाले सभी डंपर, लोडर, टैक्टर-ट्राली और छत ढालने के लिए शटरिंग आदि लोड कर आवागमन करने वाले वाहनों की भी तलाश कर रही है। पुलिस को ऐसे किसी वाहन से हादसे में युवक का सिर कटने की आशंका है।

 
विज्ञापन

पापा कह रहे थे, इस बार बाइक लेंगे...
राजकिशोर उर्फ राजू पटवा कई साल से वैष्णव नगर मोहल्ले में रह रहे थे। परिवार में पत्नी मधु, तीन बेटियां शुभी, अंशी और नैनसी हैं। राजकिशोर बिल्हौर बाजार में कॉस्मेटिक की अस्थाई दुकान चलाते थे। मंगलवार सुबह घर से बाजार जाने को निकले थे। एक घंटे बाद उनका सिर कटा शव मकनपुर मार्ग पर खुर्द खोजनपुर गांव के पास मिला था। बेटियों ने रुंधे गले से कहा कि पिता ने सभी बेटियों को पढ़ाया। कह रहे थे इस धनतेरस पर बाइक ले लेेंगे। क्या पता था कि वह इससे पहले ही चले जाएंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें