फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर का विनीत मिनोचा हत्याकांड: पुलिस ने पेश की 3455 पन्नों की चार्जशीट, बेटा सुब्रत और दो सुपारी किलर आरोपी

Sun, 29 Nov 2026 12:17 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बीते 5 सितंबर की रात रतन ऑर्बिट के फ्लैट में दवा कारोबारी की हत्या हुई थी। पुलिस ने 18 दिन बाद कारोबारी के बेटे सुब्रत को जेल भेजा था। 
विज्ञापन
विनीत मिनोचा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंद्रानगर के चर्चित दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में पुलिस ने 3455 पन्नों की चार्जशीट पेश कर दी है। पुलिस ने विनीत के बेटे सुब्रत मिनोचा व हत्या की सुपारी लेने वाले हरबंशमोहाल निवासी विशाल गौतम और उसके साथी राजकिशोर को आरोपी बनाया है। चार्जशीट में 59 गवाह और 2617 पेज की सीडीआर मुख्य आधार बनी है।
विज्ञापन


इंद्रानगर के रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट निवासी दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की बीती 5 सितंबर की रात को चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई थी। घटना के वक्त कारोबारी का बेटा सुब्रत और बहू शालू तिलकनगर स्थित लाउंज में पार्टी करने गए थे। देर रात वापस लौटने पर दोनों ने पुलिस को सूचना दी थी। सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को दो आरोपी फ्लैट में घुसते और निकलते हुए दिखाई दिए थे। अगले दिन पुलिस ने हरबंश मोहाल निवासी विशाल गौतम और उसके साथी राजकिशोर को बारा सिरोही के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने विनीत की बहू शालू के कहने पर हत्याकांड को अंजाम देने की बात कही थी। इसपर पुलिस ने शालू को भी जेल भेज दिया था।

हालांकि साक्ष्य सुब्रत के खिलाफ जा रहे थे। 18 दिन बाद शालू और दोनों हत्यारों की पुलिस कस्टडी रिमांड ली गई। आरोपियों से नए सिरे से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि पूरी घटना सुब्रत के कहने पर अंजाम दी गई। आखिर में सुब्रत ने अपना जुर्म कबूल कर लिया था। उसने पिता की बंदिशों के चलते हत्या कराए जाने की बात कही। डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि विवेचना में कुल 38 केस डायरी किता की गईं। 59 गवाहों के बयान लिए गए, 2617 पन्नों की सीडीआर भी चार्जशीट का हिस्सा बनाई गई। जिसके चलते कुल 3455 पेज की चार्जशीट कोर्ट में पेश की गई है।
विज्ञापन


ये बनाए गए गवाह
पुलिस के मुताबिक, गवाहों में शालू, उसके परिवार के लोग, सुब्रत की मां, चाचा के अलावा सोसाइटी में रहने वाले लोग, गार्ड, घटना में पहुंचे पुलिस के जवान, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों को शामिल किया गया है। वहीं सीडीआर में सुब्रत और विशाल गौतम के बीच हुई बातचीत, विनीत मिनोचा, शालू की कॉल डिटेल रिपोर्ट को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें