फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ईजीपीएल सीजन-2 सीनियर सिटीजन में विनय वॉरियर्स ने जीता खिताब

विज्ञापन
ईजीपीएल सीजन-2 सीनियर सिटीजन में विजयी विनय वॉरियर्स की टीम। - फोटो : संगठन
विज्ञापन
कानपुर। एमरॉल्ड गार्डन प्रीमियर लीग (ईजीपीएल) सीजन-2 में बुधवार रात को सीनियर सिटीजन का मुकाबला खेला गया। इसमें विनय वॉरियर्स ने आरोग्य सुपर स्टार्स को 93 रन से हराया। एमरॉल्ड गार्डन सोसाइटी परिसर में खेले गए मैच में विनय वॉरियर्स ने 12 ओवर में एक विकेट पर 217 रन बनाए। टीम से वीके ने 58, अर्जुन ने 50, राकेश ने 24 व डॉ. एके अग्रवाल ने 22 रन बनाए। गेंदबाजी में राज कुमार राठी ने एक विकेट झटका। वहीं आरोग्य सुपर स्टार्स की टीम 12 ओवर में छह विकेट पर 124 रन ही बना सकी। टीम से प्रदीप ने 26, आलोक अग्रवाल ने 25 रन बनाए।
विज्ञापन


गेंदबाजी में वीके और डॉ. एके अग्रवाल ने दो-दो, राजेश और प्रदीप ने एक-एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच वीके को चुना गया। विजेता टीम विनय वॉरियर्स को ईजीआरडब्ल्यूएस के अध्यक्ष भास्कर अवस्थी ने ट्रॉफी प्रदान की। इसके अलावा पुरुष वर्ग में साध्वी लेजेंडर और सन एंड मून शाइनर्स, जबकि महिला वर्ग में अवस्थी सीड्स और एमवीएम धुरंधर्स को संयुक्त रूप से विजेता की ट्रॉफी दी गई। मौके पर अर्पित गुप्ता, ऋषभ मिश्रा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें