घटनास्थल पर गांव वालों के साथ पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
औरैया के बेला में बबूल के जंगल में कटा हुआ गोवंश का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष विष्णु कुमार गौतम ने क्षेत्राधिकारी बिधूना लालता प्रसाद शुक्ल को सूचना दी। क्षेत्राधिकारी ने एहतियात के तौर पर गांव में सिपाही तैनात कर दिए हैं।
उधर, शव को पोस्टमार्टम के बाद दफना दिया गया। ग्राम जरावन खेरे पर मंदिर के पास बबूल के जंगल में कुछ ग्रामीण दोपहर को शौच के लिए गए तो उन्हें कटा हुआ गोवंश पड़ा मिला। इस बात की खबर पूरे गांव में फैल गई। गांव वाले घटनास्थल पर इकट्ठा होने लगे। किसी ने पुलिस को सूचना कर दी।