बोले ग्रामीण
भाजपा नेता रामबख्श सिंह लोधी ने विधायक अर्चना पांडेय से विशुनगढ़ क्षेत्र के लिए शव वाहन और फ्रीजर उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि शव वाहन व फ्रीजर होने से गांवों के लोगों को अंतिम यात्रा के दौरान होने वाली परेशानी से राहत मिल सकती है।
ग्रामीण बृजमोहन राजपूत का कहना है बारिश के दिनों में समस्या और भी विकराल हो जाती है। घुटनों तक गंदे पानी में घुसकर आने जाने के कारण लोगों के पैरों में संक्रमण की समस्या पैदा हो गई है। साथ ही लोग आए दिन पानी में गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
मामले की जांच कराई जा चुकी है। यह दो तालाबों के बीच की पटरी है। बरसात में तालाब फुल होने के कारण पटरी पर जलभराव हो गया है। गांव का मुख्य मार्ग दूसरा है, जो ठीकठाक हालत में है। शव को खेतों तक ले जाने के लिए सड़क की बजाय पटरी का प्रयोग किया गया था। आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है। - दीपांकर आर्य, बीडीओ, छिबरामऊ