फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘डिजिटल इंडिया’ के इस गांव में आज तक नहीं आई बिजली, ग्रामीणों ने किया मतदान बहिष्कार

Sat, 21 Jan 2017 11:01 PM IST
राघवेंद्र सिंह, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गांववालों ने टांगा मतदान बहिष्कार का बैनर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाईटेक इंडिया तेजी से डिजिटलाइजेशन की ओर बढ़ा रहा है लेकिन हमारे देश के कई गांव आज भी बिजली के बिना घना अंधेरा झेलने को मजबूर हैं। ऐसा ही एक गांव कानपुर देहात में भी है। जहां के लोग शाम होते ही चिराग और माचिस ढूंढने लगते हैं। लोगों के पास मोबाइल तो है लेकिन उसको चार्ज कराने के लिए बैट्री का सहारा लेना पड़ता है और बिजली वाले पड़ोस के गांव जाना पड़ता है। सालों से परेशानियां झेलते आ रहे मिर्जापुर (साढ़) के किसानों और ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार का एलान किया है। 
विज्ञापन

शहरों से दूर-दराज के गाँवो में विकास एक सपना जैसा दिखाई देता है । कछुआ गति से गावोंं का विकास को देखते हुए ऐसा नहीं लगता कि इंडिया डेवलप हो रहा है। विकास खण्ड क्षेत्र की साढ ग्राम पंचायत के मजरा मिर्जापुर के लोगों ने बिजली न होने से चुनाव मे मतदान न करने का फैसला कर मतदान बहिष्कार का बैनर टाँग दिया है। मिर्जापुर निवासी रामसरन, महावीर,  गया प्रसाद, मोहनलाल, राजेन्द्र कुलदीप, अशोक, प्रदीप ने बताया कि गांव मे आबादी 1350 के आसपास है। यादव बिरादरी के इस गांव के 50 से ज्यादा लड़के फौज मे नौकरी करते हैं। साढ़ और मिर्जापुर के बीच ही साढ़ का विद्युत सब स्टेशन भी है जो कई सालो से संचालित है यही नही गांव के पास ही जनपद का बड़ा  220 केवी का बिजली घर बन रहा है लेकिन अभी तक गांव मे बिजली नहीं आ पायी है ।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें