औरैया जिले के सहायल क्षेत्र में अचानकपुर गांव में शनिवार दोपहर बिजली चेकिंग के लिए पहुंची विधुत विभाग की टीम पर चेकिंग के दौरान ग्रामीणों ने हमला कर दिया। टीम और ग्रामीणों के साथ हुई हाथापाई के बाद टीम वापस लौट आई।
टीम अवर अभियंता राजेश सिंह ने तीन नाम दर्ज सुभाष पुत्र डबर सिंह, ब्रजेश पुत्र रामराज, मुकेश पुत्र ईश्वर दयाल व 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मारपीट व सरकारी काम मे बाधा डालने की तहरीर थाना पुलिस को दी है।
शनिवार दोपहर करीब तीन बजे विधुत विभाग टीम के अधिकारियों के साथ स्थानीय बिजली कर्मचारी लगभग आधा दर्जन चौपहिया वाहनों के साथ गांव अचानकपुर पहुंच गए। गांव में पहुंचते ही टीम ने घरों की वीडियोग्राफी शुरू कर दी।
विद्युत चोरी को लेकर कटिया डालने वालों मे हड़कंप मच गया। लगभग एक घंटे तक गांव में चेकिंग अभियान चलाया जाने के दौरान गांव के लोगों की भीड़ लग गई। चेकिंग के दौरान ग्रामीणों ने अवर अभियंता असेनी राजेश सिंह व उनकी टीम पर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और गाली गलौज करते हुए अवर अभियंता व कर्मचारी से हाथापाई शुरू कर दी।
ग्रामीणों ने टीम के कर्मचारियों से जमकर मारपीट की और चेकिंग रिपोर्ट व बिल बकाया सूची भी फाड़ दी। विद्युत विभाग के अवर अभियंता राजेश सिंह ने बताया कि वह स्वयं टीम के साथ गांव गए थे उनकी टीम गांव में जांच करने आई थी। गांव में 50 हजार के ऊपर बकाया बिल वाले कनेक्शन काटने गए थे। इस दौरान ग्रामीणों ने उनके व उनकी टीम पर हमला बोल दिया। जिसमें उनको काफी चोटें आईं हैं।