घायलों का आयुर्विज्ञान विवि में चल रहा है इलाज
यहां से हालत गंभीर देखकर उन्हें आयुर्विज्ञान विवि सैफई रेफर कर दिया। यहां डॉक्टरों ने प्रेम सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सतेंद्र की मां रामबेटी, ताऊ पंछीलाल व उसके भाई विमलेश, अनीश, अवधेश पांच लोग घायल हो गए हैं। उन्हें आयुर्विज्ञान विवि में उपचार दिया जा रहा है। बसरेहर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास सचान ने बताया कि देर रात जफराबाद गांव से छह घायल इलाज के लिए आए थे।
वारदात में शामिल लोगों की तलाश जारी
इसमें प्रेम सिंह के सिर बहुत बुरी तरह से फटा हुआ था, बेहोशी की हालत में थे। प्रेम सिंह और विमलेश की हालत गंभीर थी। बाकी के चार लोग खतरे से बाहर थे। प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया था। एसओ समित कुमार ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। वारदात में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज करके जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।