अधिकारियों पर अपमानजनक और अभद्र व्यवहार का आरोप
ग्राम प्रधानों का कहना है कि जब से उन्हें प्रशासक का पद सौंपा गया है, तब से ब्लॉक के अधिकारियों द्वारा उनके साथ लगातार अपमानजनक और अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। जनता द्वारा चुनकर आए जनप्रतिनिधियों के प्रति अधिकारियों का रवैया पूरी तरह से असहयोगात्मक बना हुआ है, जिससे गांवों में विकास कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।
http://
लंबित भुगतान और सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
प्रधान संघ के अध्यक्ष शिव कुमार सिंह यादव की अगुवाई में हुई इस बैठक में पूर्व में कराए गए विकास कार्यों के भुगतान लंबित रहने और पुराने भुगतानों को रोकने के प्रयासों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। प्रधानों ने चेतावनी दी कि यदि अधिकारियों के रवैये में जल्द सुधार नहीं आया, तो वे प्रदेश स्तर पर बड़ा मोर्चा खोलेंगे और प्रशासक पद से सामूहिक इस्तीफा दे देंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रधान और स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे।