फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन; सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाया लाभ, विशेषज्ञों ने दिए स्वास्थ्य टिप्स

Sun, 23 Aug 2026 04:20 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: सरसौल ब्लॉक के खुजऊपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में रविवार को आरोग्य दर्पण के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर लगाया गया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरसौल ब्लॉक के खुजऊपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में रविवार को 'आरोग्य दर्पण' के तत्वावधान में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और चिकित्सकीय परामर्श लिया।

विज्ञापन

स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कार्डियोलॉजी कानपुर के डायरेक्टर प्रो. डॉ. राकेश कुमार वर्मा ने ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने और समय पर उचित उपचार लेने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अक्सर लोग छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे चलकर किसी गंभीर बीमारी का रूप ले सकती हैं।

विज्ञापन

http://



विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं, बंटी दवाएं

शिविर के दौरान विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांचें की गईं और विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को उचित सलाह दी। साथ ही, जरूरतमंद और गरीब मरीजों को संस्था की ओर से निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। 'आरोग्य दर्पण' के चेयरमैन रामप्रकाश वर्मा ने कहा कि सुदूर ग्रामीण इलाकों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना उनकी संस्था की प्राथमिकता है और आगे भी ऐसे जनहितैषी शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें