फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: धारदार हथियार से विकास पर किए थे 16 वार, चार पर हत्या की रिपोर्ट

Sat, 25 Jan 2025 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा। थाना क्षेत्र के श्यामगढ़ रोहिणी में छात्र विकास की मौत में उसके पिता ने गांव के दंपती सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्र की बर्बरतापूर्वक हत्या किए जाना बयां कर रही है। उसके शरीर पर धारदार हथियार के 16 वार के निशान मिले हैं। हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस टीमें औरैया सहित आसपास के जिलों में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

श्यामगढ़ निवासी छात्र विकास (20) पुत्र रामविलास के शव का गुरुवार दोपहर को अकबरपुर में पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट व अधिक रक्तश्राव से मौत होना बताया गया। उसके सिर में धारदार हथियार के आठ घाव मिले। वायीं ओर चेहरे पर दो, दायीं ओर एक घाव व जबड़ा टूटा मिला, जबकि गर्दन में गहरा घाव होने से ट्रैकिया भी कट गई थी। दायीं ओर कंधे व गर्दन के बीच एक, बायीं ओर कंधे के नीचे व कमर के ऊपर एक-एक घाव व पीठ पर जख्म मिला है। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर चित्कार मच गई। इकलौते बेटे का क्षतविक्षत चेहरा देख मां अर्चना बेसुध हो गई। पिता रामविलास, बहन रचना व सलोनी बदहवास रहीं।
परिजन ने गांव स्थित खेत पर नम आंखों से विकास का अंतिम संस्कार कर दिया। इधर रामविलास ने सिकंदरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि गुरुवार शाम छह बजे गांव के संजीव की पत्नी नीरज ने बेटे को खेतों की ओर बुलाया था बेटे के वहां पहुंचने पर आरोपी नीरज, उसके पति संजीव कुमार, देवर बब्बू व सर्वेश ने धारदार हथियार से बेटे के सिर, गले व शरीर पर कई वार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन

शाम 7:30 बजे के करीब बेटे का रक्तरंजित शव रसधान रजबहा नहर पटरी पर गांव के नीरज कुमार के खेत के सामने पड़ा मिला। थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि आशनाई के चलते युवक की हत्या करने की बात सामने आई है। तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें