कानपुर देहात के रसूलाबाद निवासी विकास दुबे के चाचा बृजकिशोर दुबे (70) की सोमवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने बगैर पुलिस प्रशासन को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उनकी पत्नी 13 अप्रैल को संक्रमित आई थीं।
तब से वे कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती हैं। रसूलाबाद के केशवनगर निवासी बृजकिशोर की तबीयत रविवार को अचानक बिगड़ी तो उन्हें सीएचसी ले जाया गया। यहां से उन्हें हैलट रेफर कर दिया गया। सोमवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई।
परिजन शव लेकर रसूलाबाद गए। इसके बाद अंतिम संस्कार कराने वापस कानपुर आए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. लोकेश शर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी के पॉजिटिव आने के बाद टीम घर पहुंची थी, लेकिन उन्होंने जांच कराने से मना दिया था।