फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास दुबे मामले में एक और खुलासा: सीओ से लेकर एसएसपी दफ्तर से गायब विकास दुबे और पुलिस कनेक्शन वाला पत्र

Mon, 06 Jul 2020 09:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला
चौबेपुर एसओ के खिलाफ किये गए पत्राचार की फाइल गायब हो गई है। फाइल न सीओ दफ्तर में है और न ही एसपी ग्रामीण और एसएसपी कार्यालय में। इसकी जानकारी होने के बाद कई और गंभीर सवाल उठने लगे हैं कि आखिर पत्राचार की फाइल गायब कैसे हुई? किसने की? और क्यों की?
विज्ञापन

2 of 4
हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला
पत्र फर्जी है या सही इसके लिए एसएसपी ने जांच के आदेश दिये हैं। शहीद बिल्हौर सीओ देवेंद्र मिश्र ने मार्च में चौबेपुर एसओ विनय तिवारी के खिलाफ तत्कालीन एसएसपी अनंत देव (वर्तमान डीआईजी एसटीएफ) को पत्र लिखा था।

विज्ञापन

3 of 4
पूर्व सांसद राजा राम पाल के साथ विकास दुबे - फोटो : amar ujala
जिसमें बताया गया था कि रंगदारी के केस से एसओ ने विवेचक से दहशतगर्द विकास दुबे का नाम बाहर करवा दिया है। ये पत्र दिवंगत सीओ के मोबाइल में था। उनकी बेटी ने सोमवार को ये पत्र मीडियाकर्मियों को दिया।
विज्ञापन

4 of 4
विकास दुबे (काले कोट में) - फोटो : amar ujala
जहां से वायरल हो गया। जिसके बाद से तत्कालीन एसएसपी अनंत देव पर कई सवाल उठने लगे हैं। डीजी कार्यालय ने मामले का संज्ञान लेकर एडीजी जोन कानपुर जेएन सिंह को मामले की जांच दी है।

सीओ, एसपी ग्रामीण और एसएसपी कार्यालय में पत्र नहीं मिला है। पत्र सही है या गलत इसकी गहनता से छानबीन की जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - दिनेश कुमार पी, एसएसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें