बिकरू कांड को लेकर चल रही एसआईटी की जांच में शहर की विभिन्न तहसीलों और देहात में तैनात कुल 13 लेखपालों को भी सांठगांठ का आरोपी माना गया है। रिपोर्ट में कहा गया है विकास दुबे और उससे जुड़े लोगों को जमीन के सौदे में हेराफेरी के मामले में इन लेखपालों की भी मिलीभगत उजागर हुई है।
इन सभी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। इस संबंध में पिछले दिनों एसआईटी की तरफ से दिए गए आरोपी लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मंडलायुक्त की तरफ से जिलाधिकारी को निर्देश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि कार्रवाई कर इसकी रिपोर्ट भी उन्हें दी जाए।
जिन लेखपालों पर आरोप लगाया गया है, उसमें राम लखन कमल राजस्व निरीक्षक बिल्हौर, ऋषभ दुबे लेखपाल ग्राम बिकरू बिल्हौर, अनिल कुमार तत्कालीन क्षेत्रीय लेखपाल, सुशील कुमार तत्कालीन लेखपाल बिकरू, रामेश्वर तत्कालीन क्षेत्रीय लेखपाल, बालादीन, क्षेत्रीय लेखपाल कानपुर नगर, रवि प्रकाश लेखपाल, महानगर, कमलेश कुमार लेखपाल अकबरपुर देहात हैं।
इसके अलावा बिकरू में 1992 को नियुक्त, रूरा कानपुर देहात में 2008 फरवरी को नियुक्त, अगस्त 2008 में बिल्हौर व मई 2008 में बिल्हौर में तैनात लेखपालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए कहा गया है।