फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

vikas dubey encounter: शहीद सीओ के भाई ने कहा अभी तो इंसाफ की शुरुआत है, विनय तिवारी है असली हत्यारा

Fri, 10 Jul 2020 05:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिस कर्मियों के मौत के जिम्मेदार विकास दुबे को आज कानपुर में पुलिस ने ढेर कर दिया। कानपुर एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि भारी बारिश के बीच जिस गाड़ी से विकास को लाया जा रहा था वो पलट गई। जिसके बाद विकास ने एक जवान की पिस्टल छीन भागने की कोशिश की तो एसटीएफ में उसे मार गिराया।

 
विज्ञापन

2 of 5
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
बिकरु मुठभेड़ में शहीद हुए सीओ देवेंद्र मिश्रा के भाई राजीव मिश्रा ने कहा मुझे सीएम योगी पर भरोसा था। अभी तो न्याय मिलने की शुरुआत हुई है, मेरे भाई को मरवाने में दरोगा विनय तिवारी का हाथ था। उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की उम्मीद है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
शुक्रवार को सीओ देवेंद्र मिश्रा के भाई ने कहा कि बदमाशों पर कार्रवाई सराहनीय है, लेकिन अभी भी कुछ बदमाश फरार हैं। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा पुलिस विभाग के गद्दारों को भी कठोर सजा मिलनी चाहिए। साथ ही ध्यान रखना होगा कि आगे से कोई पुलिसकर्मी अपनों की मुखबिरी की वजह से शहीद न हो।

 

4 of 5
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
विकास ने उनके भाई को जिस तरह मौत के घाट उतारा था। उसका हिसाब आज उसके मौत के बाद पूरा हुआ है। विकास की उज्जैन से गिरफ्तारी पर भी राजीव ने कहा जिसकी जहां सेटिंग होती है, वह वहीं पर सरेंडर करता हैं । मध्य प्रदेश में सफेदपोश के संरक्षण के बिना विकास का सरेंडर कर पाना मुमकिन नहीं था। ऐसा नहीं होता तो वह किसी दूसरे राज्य में भी सरेंडर कर सकता था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिस कर्मियों के मौत के जिम्मेदार विकास दुबे को मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकला मंदिर से पकड़ा गया है। विकास के पकड़े जाने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े होने लगे हैं। कानपुर एनकाउंटर में शहीद हुए बिल्हौर सीओ देवेंद्र मिश्रा के परिवार ने विकास की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं। शहीद देवेंद्र मिश्रा के भाई कमलाकांत मिश्रा ने कहा था, 'ये गिरफ्तारी नहीं है बल्कि उसे मौत से बचाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें