फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड: दो और आरोपियों पर एनएसए लगाया, विकास दुबे के साथ मिलकर आठ पुलिसकर्मियों की हत्या की थी

Thu, 01 Jul 2021 03:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

जिलाधिकारी ने भी बगैर देरी किए फाइल पर हस्ताक्षर कर आरोपियों पर शिकंजा कसा। पुलिस ने आरोप तय किये हैं कि उन दोनों ने विकास के साथ मिलकर आठ पुलिसकर्मियों की हत्या की।
विज्ञापन
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिकरू कांड के दो और आरोपियों पर एनएसए लगाया गया है। दोनों आरोपियों ने विकास दुबे के साथ मिलकर पुलिसकर्मियों पर गोलियां बरसाई थीं। पुलिस की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने मुहर लगा दी है। अब तक तीन आरोपियों पर एनएसए की कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन


बिकरू कांड में पुलिस ने आरोपी हीरू दुबे के पिता रमेश चंद्र और बब्लू मुसलमान को जेल भेजा था। दोनों आरोपी जेल में बंद हैं। कुछ दिन पहले ही इन दोनों ने जमानत अर्जी लगाई थी। जिसके बाद चौबेपुर पुलिस ने एनएसए की प्रक्रिया पूरी कर फाइल जिलाधिकारी के पास भेज दी थी।

जिलाधिकारी ने भी बगैर देरी किए फाइल पर हस्ताक्षर कर आरोपियों पर शिकंजा कसा। पुलिस ने आरोप तय किये हैं कि उन दोनों ने विकास के साथ मिलकर आठ पुलिसकर्मियों की हत्या की। जिससे गांव व आसपास के इलाकों में दहाशत फैल गई। समाज के लोग आज भी डरे-सहमे रहते हैं। लोगों ने निकलना तक छोड़ दिया था। मालूम हो कि इसके पहले बिकरू कांड में शिवम दुबे उर्फ दलाल पर एनएसए की कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें