फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड के दोषी 12 पुलिसकर्मियों को नोटिस, एसआईटी की जांच में पाए गए हैं दोषी

Thu, 21 Jan 2021 12:12 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिकरू कांड में एसआईटी जांच में दोषी पाए गए 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है। डीआईजी ने सभी को नोटिस भेजकर आरोपों के संबंध में जवाब मांगा है। इसमें वर्तमान बजरिया थानेदार राममूर्ति यादव भी शामिल हैं। एसआईटी ने 37(इंस्पेक्टर, दरोगा व सिपाही) अराजपत्रित पुलिसकर्मियों को दोषी ठहराया है। वृहद और लघु दंड में 14 पुलिसकर्मी आते हैं।
विज्ञापन


शहर के 12 हैं। इन 12 पर विभागीय कार्रवाई को लेकर जांच डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह कर रहे हैं। डीआईजी ने बताया कि एसआईटी से इन सभी पुलिसकर्मियों पर सिद्ध हुए आरोपों की रिपोर्ट मिल गई है। उसी आधार पर सभी को नोटिस भेजा है। पुलिसकर्मियों पर विकास दुबे को सरंक्षण देने, जय वाजपेयी का सहयोग करने समेत अन्य गंभीर आरोप हैं। 





इन पर होनी है कार्रवाई
वृहद दंड के तहत बिकरू कांड के आरोपी पूर्व चौबेपुर एसओ विनय तिवारी, दरोगा केके शर्मा, दरोगा अजहर इशरत, दरोगा कुंवर पाल सिंह, विश्नात मिश्रा, सिपाही राजीव और अभिषेक हैं। वहीं लघु दंड में बजरिया इंस्पेक्टर राममूर्ति यादव, दरोगा दीवान सिंह, सिपाही लायक सिंह, विकास कुमार और कुंवर पाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें