दहशतगर्द विकास दुबे का भाई दीपक जनवरी माह के पहले सप्ताह में शहर लाया जाएगा। अभी वह जेल में बंद है। शीतकालीन अवकाश के चलते अभी कोर्ट बंद है। डीआईजी डॉ प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि दीपक का वारंट लखनऊ जेल में तामील कर दिया गया है। दीपक के खिलाफ चौबेपुर थाने में दो मामले दर्ज हैं। उसे पूछताछ के लिए रिमांड पर लाया जाएगा। दोनों मामलों में कोर्ट से वारंट ले लिया गया है।