फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास भवन आने वालों की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। इसके बाद भी कलक्ट्रेट व विकास भवन सहित अन्य सरकारी भवनों में बनाए गए कोविड हेल्पडेस्क पर जांच व जागरूकता के नाम पर औपचारिकता निभाई जा रही थी।
विज्ञापन

तीन जुलाई के अंक में खबर प्रकाशित होने पर अधिकारी हरकत में आए। विकास भवन में शनिवार को बिना जांच के किसी भी अफसर, कर्मचारी व अन्य व्यक्ति को अंदर नहीं जाने दिया गया। कर्मचारियों ने थर्मल स्क्रीनिंग के साथ मास्क की अनिवार्यता का पालन कराया।
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से बचाव के लिए शासन, प्रशासन लोगों को सतर्क कर रहा है। वहीं सरकारी दफ्तरों, बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन के साथ सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की जांच व जागरूकता के लिए कोविड हेल्पडेस्क स्थापित की गई है। कोरोना की दूसरी लहर का असर कम पड़ने के बाद इन हेल्पडेस्क पर तैनात कर्मचारी जांच व जागरूकता के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभा रहे हैं।
विज्ञापन

तीन जुलाई के अंक में इसकी खबर प्रकाशित होने के बाद विकास भवन के अधिकारी हरकत में आए और डेस्क पर तैनात कर्मचारियों को दायित्वों का ठीक से पालन करने के लिए फटकार लगाई। इसके बाद शनिवार को विकास भवन के कर्मचारी स्वयं भी कोविड नियमों का पालन करते दिखे और दफ्तर में जाने वाले लोगों को बिना जांच के अंदर नहीं जाने दिया गया।
हेल्पडेस्क के कर्मचारियों ने थर्मल स्क्रीनिंग के साथ मास्क की अनिवार्यता का पालन कराया। हालांकि तहसील कलक्ट्रेट, रोडवेज स्टेशन, रेलवे स्टेशन पर अभी भी औपचारिकता निभाई जा रही है। सीडीओ सौम्या पांडेय ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेकर जिम्मेदारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें