फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्जी ट्रॉफी : नार्थ जोन की टीम में शहर के उत्कर्ष यादव चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बीसीसीआई की विज्जी ट्रॉफी एक मार्च से गोवा में खेली जाएगी। टूर्नामेंट में कानपुर के एकमात्र खिलाड़ी उत्कर्ष यादव का चयन नॉर्थ जोन टीम में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय की ओर से किया गया है। नॉर्थ जोन का पहला मुकाबला एक मार्च को वेस्ट जोन से होगा।
विज्ञापन


शहर के देवनगर निवासी उमेंद्र यादव के पुत्र उत्कर्ष का चयन इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। वह कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की विभिन्न लीगों और कानपुर प्रीमियर लीग में भी प्रभावशाली प्रदर्शन कर चुके हैं। केसीए लीग में मेटाडोर फोम इलेवन की ओर से खेलते हुए उन्होंने 70 गेंदों में सात छक्कों और 15 चौकों की मदद से 136 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी।

उत्कर्ष फतेहपुर स्पोर्ट्स हॉस्टल के छात्र रह चुके हैं और वर्तमान में पूर्व क्रिकेटर शशिकांत खांडेकर के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रहे हैं। वह विश्वविद्यालय से बीपीईएस छठे सेमेस्टर के छात्र हैं। नार्थ जोन का पहला मैच वेस्ट जोन के साथ एक मार्च को, दूसरा मैच ईस्ट जोन के साथ तीन मार्च को और तीसरा मैच साउथ जोन के साथ पांच मार्च को गोवा में होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें