फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K आतंकी हमला : आतंकवादियों से अकेले लोहा लेते हुए शहीद हो गया उन्नाव का लाल

Mon, 22 Oct 2018 01:30 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शहीद विजय की फाइल फोटो
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले का लाल जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गया। शहीद विजय कुमार (28) पुत्र देवराज उन्नाव जिले के ग्राम रावतपुर थाना बीघापुर निवासी था। विजय की मौत की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकवादियों से अकेले लोहा लेते हुए शहीद हो गया उन्नाव का लाल
विजय माता-पिता की इकलौते संतान थे। वह एसएसबी 42 बटालियन बहराइच में तैनात थे। जिनकी कंपनी जम्मू कश्मीर में चुनाव कराने गई थी। यहां वंतीपुरा पोस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलवामा पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया। इस मुठभेड़ में आतंकवादियों से अकेले लोहा लेते हुए विजय अपनी पोस्ट के सभी अधिकारी व कर्मचारियों की सुरक्षा करने के दौरान शहीद हो गए। इकलौते बेटे की मौत की सूचना मिलते ही यहां उन्नाव में परिजन बेसुध हो गए। शहीद विजय के घर पर सांत्वना देने वालों की भीड़ लगी हुई है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें