फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतिहास में गौरव की किरण की तरह चमकता है विजय दिवस : रेणुका सचान

Sun, 27 Jul 2025 01:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
सम्मानित किए गए पूर्व सैनिकों के साथ जिलाध्यक्ष रेणुका सचान, जिला प्रभारी अशोक राजपूत व अन्य प - फोटो : स्रोत पार्टी
विज्ञापन
कानपुर देहात। माती स्थित भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को कारगिल विजय दिवस गोष्ठी हुई। गौरवपूर्ण कार्यक्रम में राष्ट्र के शौर्य और पराक्रम के प्रतीक पूर्व सैनिकों को शॉल व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष रेणुका सचान ने कहा कि इतिहास में गौरव की किरण की तरह विजय दिवस चमकता है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत कारगिल विजय के 26 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है। पूरा देश कारगिल विजय दिवस मनाने के लिए एकजुट है। 1999 की शानदार विजय का यह दिन प्रतीक है। हमारे सैनिकों ने बर्फ से ढकी चोटियों और दुश्मन की लगातार गोलीबारी का सामना करते हुए अद्वितीय साहस और अटूट संकल्प के साथ कारगिल की चोटियों पर विजय प्राप्त की। 26 जुलाई को लद्दाख की दुर्गम पहाड़ियों पर तिरंगा एक बार फिर शान से लहराया। यह बलिदान, वीरता और अटूट राष्ट्रीय भावना का प्रतीक है।
जिला प्रभारी अशोक राजपूत ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानियों को मुंहतोड़ जवाब देकर कारगिल विजय हासिल की थी। यह युद्ध असाधारण वीरता के कारनामों का परिणाम था। यहां पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान, श्याम सिंह सिसौदिया, मदन पांडेय, रागिनी भदौरिया, बबलू शुक्ला, फूल चंद्र कठेरिया, महेश सिंह चौहान, रामजी मिश्रा, बृजेंद्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें