फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे बदल जाएगा कानपुर का नजारा

Thu, 01 Sep 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे प‌िक्स
विज्ञापन
इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के अंतर्गत शहर के नौ मुख्य चौराहों और तिराहों को करीब 25 करोड़ की लागत से मॉडल बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) ने इस्टीमेट बनाना शुरू कर दिया है। जाजमऊ चौराहे के लिए करीब 2.50 करोड़ रुपये का इस्टीमेट बना है। अधिकारियों के मुताबिक इसी औसत से अन्य चौराहों-तिराहों का इस्टीमेट तैयार होगा। अधिकारी जल्द ही इस्टीमेट तैयार कर कमिश्नर को सौंपेंगे। इसके बाद बाकी बचे 66 चौराहों और तिराहों की भी सुधार प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

आईटीएमएस के अंतर्गत चौराहों-तिराहों की नए सिरे से डिजाइनिंग और सुधार कराया जाना है। इसके लिए कमिश्नर मो. इफ्तिखारुद्दीन के निर्देश पर एडीएम सिटी के नेतृत्व में पीडब्लूडी, केडीए, ट्रैफिक, एनएचएआई के अफसरों की समिति बनाई गई है। समिति ने सुधार कार्य की जिम्मेदारी पीडब्लूडी को सौंपी है। पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआत बड़े चौराहों-तिराहों से होगी। जाजमऊ चौराहे का इस्टीमेट बन गया है।
विज्ञापन

ये चौराहे-तिराहे होंगे मॉडल
जाजमऊ चुंगी, टाटमिल, विजयनगर, राकेट तिराहा, नरोना, रावतपुर, घंटाघर, बड़ा चौराहा, रामादेवी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें