फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर से गुजर रहा ऑक्सीजन टैंकर हुआ लीक, वीडियो वायरल

Sat, 08 May 2021 03:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

लखनऊ से कानपुर के लिए चले टैंकर से ऑक्सीजन लीक हुई तो देखने वाले ने वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया और कमेंट भी किए।
विज्ञापन
ऑक्सीजन टैंकर हुआ लीक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना से संक्रमितों की जिंदगी बचाने में ऑक्सीजन की कितनी अहम है, इसका अंदाजा भी लगाना मुश्किल है। यही ऑक्सीजन मरीज को मिलने से पहले ही हवा में उड़ रही हो तो देखने वाले जरूर प्रतिक्रिया करते हैं। लखनऊ से कानपुर के लिए चले टैंकर से ऑक्सीजन लीक हुई तो देखने वाले ने वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया और कमेंट भी किए।
विज्ञापन


हवा में जिंदगी के रूप में उड़ रही ऑक्सीजन को देखने वाले भी खुद को रोक नहीं पाए। हालांकि इस बारे में अधिकारी कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं हैं और घटना संज्ञान में नहीं होने की बात कह रहे हैं। अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब का है। अमर उजाला डॉट कॉम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें