बिल्हौर कस्बे के एक मोहल्ले में घर में स्नान कर रही किशोरी का एक युवक ने वीडियो बना लिया। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पुलिस में पॉक्सो, आईटी सहित कई गंभीर मामलों में रिपोर्ट पंजीकृत कराई है। वहीं पुलिस आरोपी युवक की तलाश में दबिशें डाल रही है।
इंस्पेक्टर पीएन बाजपेई ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने अनुसार बरगदियापुर गांव निवासी रिंकू यादव पुत्र रामनरेश आपराधिक किस्म का युवक है। गुरुवार को उसने किशोरी के नहाते समय का वीडियो मोबाइल पर बना लिया।
शाम को वह वीडियो दिखाकर किशोरी को ब्लैकमेल कर रहा था तभी जानकारी होने पर किशोरी के परिजनों ने उसे मोबाइल समेत पकड़ लिया। पहले उसने एक पार्टी के लोगों और स्थानीय छुटभैया नेताओं के नाम बताकर रौब गांठने का प्रयास किया, पर पुलिस को सूचना देने के कारण धमकी देता हुआ भाग गया।
पीड़ित की तहरीर पर पॉक्सो सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट पंजीकृत की गई है। वहीं दूसरी घटना क्षेत्र के एक ग्रामीण महिला ने एक युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है, पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट पंजीकृत करने की बात कही है।