फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: किशोर को पीटते वीडियो वायरल, थाना प्रभारी बोले- कोई शिकायत नहीं है, संज्ञान लेकर कार्रवाई की जा रही है

Sat, 30 Sep 2023 01:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिसोदिया ने बताया कि मारपीट की कोई शिकायत नहीं है। वीडियो का संज्ञान लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
बच्चे को पीटता दबंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति एक किशोर को लात घूसे मारता दिख रहा है। जिस जगह वह मारपीट कर रहा है, उसी जगह पर पुलिस की एक जीप भी खड़ी है। वायरल वीडियो जाजमऊ के केडीए कॉलोनी का बताया जा रहा है। घटना के दौरान कुछ लोगों ने शख्स को रोकने का प्रयास किया तो वह उनसे से भिड़ने लगा।

विज्ञापन




हालांकि लोगों ने बीच-बचाव कर किशोर को बचा लिया, लेकिन पुलिस नदारद रही। इलाकाई लोगों की भीड़ एकत्रित होने पर आरोपी बाइक सवार वहां से चला गया। वहीं देर रात को मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने जांच शुरू की। थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिसोदिया ने बताया कि मारपीट की कोई शिकायत नहीं है। वीडियो का संज्ञान लेकर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें