फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: विधायक जी! आपको वोट दिया है, अब मेरी शादी करवाओ..., पेट्रोल पंप कर्मचारी का गुहार लगाते वीडियो वायरल

Wed, 16 Oct 2024 07:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: पेट्रोल पंप कर्मचारी का विधायक से गुहार लगाते वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पेट्रोल पंप कर्मचारी विधायक ब्रजभूषण राजपूत से शादी करवाने की बात कह रहा है।
 
विज्ञापन
विधायक से शादी की बात करता पेट्रोल पंप कर्मचारी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चरखारी से भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत से शादी की गुहार लगाते पेट्रोल पंपकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कर्मचारी विधायक से कह रहा है कि हमने आपको वोट दिया है, अब आप मेरी शादी करवाओ। इस पर विधायक हंसते हुए कर्मचारी को जल्द उसकी शादी करवाने का भरोसा देते नजर आ रहे हैं। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
विज्ञापन


विज्ञापन

बताया जा रहा है कि चरखारी विधायक एक पेट्राेल पंप पर पेट्रोल भरवाने पहुंचे। तभी कर्मचारी वहां उनकी गाड़ी के पास पहुंच गया। वायरल वीडियो में गाड़ी में बैठे चरखारी विधायक काफी देर तक कर्मचारी से बात करते नजर आ रहे हैं। विधायक के पूछने पर व्यक्ति ने अपनी सैलरी भी बताई और 13 बीघा जमीन होने की जानकारी दी। इस पर विधायक ने कहा कि आप तो बहुत अमीर हो, जल्द ही आपकी शादी करवा दूंगा। कर्मचारी ने कहा कि लड़की उसी की जाति की रहे तो अच्छा रहेगा। इस पर विधायक ने कर्मचारी को मानवता में भेदभाव न करने के लिए कहा। उन्होंने भरोसा दिया कि आपके भाग्य में जो लड़की होगी, वह आपको मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें