सोशल मीडिया पर वायरल किए गए पुलिस से अभद्रता करने के वीडियो में आवाज को मोहान विधायक की बताए जाने से मामला सुर्खियों में आ गया। हालांकि विधायक ने इसतरह की किसी भी घटना से इनकार करते हुए इसे विरोधियों की साजिश बताया है।
वहीं, हसनगंज सीओ का कहना है कि उन्हें कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।वायरल वीडियो में घटना मंगलवार की बताई जा रही है। आठ सेकेंड के इस वीडियो में पीआरवी वाहन के पास खड़ा एक व्यक्ति पीआरवी में तैनात पुलिस जवान से अभद्रता कर रहा है।
पुलिस जवान भी उनसे माफी मांगते हुए फिर ऐेसी गलती न होने की बात कह रहा है। शनिवार को वायरल किए गए इस वीडियो में अभद्रता करने वाले व्यक्ति को मोहान विधायक ब्रजेश रावत बताया गया है। वहीं, विधायक ब्रजेश रावत का कहना है कि उन्होंने कभी किसी को गाली नहीं दी है।
यह उनके खिलाफ साजिश और उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। हसनगंज सीओ कृपाशंकर ने बताया कि ऐेसी कोई शिकायत नहीं मिली है।शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।