फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: एआरटीओ व आटो चालकों में तकरार, मारपीट का वीडियो वायरल

Tue, 31 Dec 2019 02:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
एआरटीओ व आटो चालकों में तकरार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महोबा में बजरिया चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एआरटीओ व आटो यूनियन के अध्यक्ष के बीच कहासुनी हो गई। मामला धक्का मुक्की व मारपीट तक पहुंच गया। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद आटो चालकों ने हड़ताल कर हंगामा किया।
विज्ञापन


आटो का संचालन बंद हो जाने से स्टेशन से आने वाले यात्री सामान का बोझ लादकर पैदल ही वापस लौटे। दोनों पक्षों ने घटना की तहरीर शहर कोतवाली में सौंपी है। सोमवार को एआरटीओ अजय यादव बजरिया चौकी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे।

तभी आटो चालकों पर कार्रवाई किए जाने से चालक भड़क उठे। आटो यूनियन के अध्यक्ष राकेश यादव भी वहां पहुंच गया। इस दौरान एआरटीओ व आटो यूनियन के अध्यक्ष के बीच कहासुनी हो गई। मामला मारपीट तक पहुंचने पर किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

उधर यूनियन के अध्यक्ष से मारपीट किए जाने पर आटो चालक लामबंद हो गए और हड़ताल कर दी। आटो चालकों ने आटो खड़े कर जमकर हंगामा किया। आटो यूनियन के अध्यक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर अभद्रता व मारपीट का आरोप लगाया जबकि एआरटीओ ने सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच कर रही है। आटो चालकों की हडताल से यात्री परेेशान रहे। स्टेशन से दो किमी शहर आने वाले यात्री अपने सामान का बोझ लादे भीषण ठंड में किसी तरह पैदल ही गंतव्य तक पहुंचे।

कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार त्रिवेदी का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। उधर एआरटीओ अजय यादव का कहना है कि चैकिंग किए जाने से ऑटो चालकों ने विरोध किया। उन्होंने किसी के साथ मारपीट की घटना से इंकार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें