Hamirpur Crime: डायल 112 के प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो उनके संज्ञान में है। सिपाही को ड्यूटी से हटाकर मौदहा कार्यालय में संबद्ध कर दिया गया है।
हमीरपुर जिले में डायल 112 में तैनात एक सिपाही का वर्दी में रील बनाते वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती। सिपाही को ड्यूटी से हटाकर कर कार्यालय में संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
मौदहा कोतवाली में डायल 112 में तैनात सिपाही अमन सिंह का वर्दी में रील बनाते वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इसमें वह पीआरवी गाड़ी के सामने वर्दी में रील बनाते दिख रहे है। उनके द्वारा रील को अपनी फेसबुक स्टोरी में पोस्ट किया गया है।
डायल 112 के प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो उनके संज्ञान में है। सिपाही को ड्यूटी से हटाकर मौदहा कार्यालय में संबद्ध कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। इसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।