फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: युवती की पिटाई का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बाबूपुरवा के टाटमिल चौराहे के पास युवती की पिटाई का 89 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि किसी बात पर हुए विवाद के बाद युवक ने सरेराह युवती के साथ मारपीट की। वीडियो में युवक युवती पर बाइक पर बैठने का दबाव बनाता भी दिखाई दे रहा है। राहगीरों ने हस्तक्षेप कर युवती को बचाया। बाबूपुरवा थाना प्रभारी नीरज ओझा का कहना है कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। युवक व युवती के बारे में जानकारी की जा रही है। (ब्यूरो)
विज्ञापन



रंजिश में घर में घुसकर महिला को पीटा
कानपुर। बिधनू थानाक्षेत्र के बांबीपुरवा गांव में रंजिश के चलते महिला की पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़िता माधुरी ने गांव के लोगों पर घर में घुसकर पिटाई करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, करीब 15 दिन पहले दयाराम ने मुकदमे में दी गई गवाही वापस लेने के लिए दबाव बनाया था। सात अक्टूबर की शाम बाबूराम, सुनील, शिवकरन, रामकुमार और बाबूराम की पत्नी समेत अन्य लोग घर पहुंचे और उनकी पिटाई की। इसके बाद आरोपियों ने धमकी भी दी। बिधनू थाना प्रभारी टीबी सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। (ब्यूरो)

पेड़ से टकराई बाइक, दो घायल
कानपुर । बिधनू थाना क्षेत्र के जमरेही नहर पुल के पास अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार अफजलपुर निवासी मनोज कुमार यादव और लुधौरी निवासी लियास दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वे किसानगर जा रहे थे। सूपीआरवी ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को बिधनू सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें हैलट भेज दिया गया। बिधनू थानाप्रभारी टीबी सिंह ने बताया कि दोनों युवक शराब के नशे में थे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें