फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: कार्रवाई के लिए हाईकोर्ट पहुंची पीड़िता, दरोगा ने कर दिया पाबंद

Wed, 03 Feb 2021 12:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
मृत महिला के बयान दिखाकर छेड़छाड़ की धारा हटा चार्जशीट लगाने के मामले में पीड़ित किशोरी की वृद्ध मां ने विवेचक दरोगा के खिलाफ कार्रवाई के लिए हाईकोर्ट में गुहार लगाई है। मामले में सीओ गोविंदनगर ने दोबारा जांच के लिए डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन


इधर हाईकोर्ट जाने की भनक लगते ही विवेचक सुभाष चंद्र ने पीड़िता के खिलाफ पाबंद की कार्रवाई कर दी। नौबस्ता राजीव नगर स्थित महिला के घर में सम्मन पहुंचा तो उसे जानकारी हुई। इसके बाद पीड़िता ने सीओ गोविंदनगर से शिकायत की। सीओ ने दरोगा को फटकार लगाई है।

पिछले साल मार्च में महिला ने क्षेत्र के मोहम्मद रशीद, शेखू, साहिल व एक अन्य के खिलाफ बेटी से छेड़छाड़, मारपीट में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच नौबस्ता थाने में तैनात दरोगा सुभाष चंद्र कर रहे थे। आरोप है कि दरोगा ने फर्जी बयान दर्ज कर छेड़छाड़ की धारा हटा दी थी। पीड़िता की शिकायत पर एसपी साउथ दीपक भूकर ने जांच कराई। इसमें विवेचक दोषी तो पाया गया लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई की मांग को लेकर ही महिला हाईकोर्ट पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें