शिक्षक की पत्नी की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
मधु शुक्ला हत्याकांड मामले में मंगलवार को घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने क्राइम सीन दोहराया। इससे पता चला कि चंद मिनटों में वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने देर रात दो संदिग्धों को उठाकर पूछताछ शुरू की है।
बिधनू के गोपाल नगर में शुक्रवार सुबह बदमाशों ने घर में घुसकर मधु की हत्या कर दी थी। मंगलवार शाम पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। क्राइम सीन दोहराया। एक सिपाही श्रवण (मधु का पति) बना, जो दूध लेने के लिए घर से निकला।
फिर लौटा तो मधु बना एक अन्य सिपाही पड़ा मिला। क्राइम सीन से स्पष्ट हुआ कि चंद मिनटों में वारदात को अंजाम देकर हत्यारे निकल गए। एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।