फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा के नाम पर शातिर ने एक लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। एक शातिर ने छुट्टी पर गए सट्टी थाने के एक दरोगा के तीन परिचितों से एक लाख रुपये ठग लिए। अब तीनों पीड़ितों ने एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन

सट्टी के अफसरिया गांव निवासी तनवीर व अबू बकर की थाने में तैनात एक दरोगा से पहचान है। वहीं शाहजहांपुर के प्रवीण शर्मा का भी दरोगा से परिचय है। तनवीर व अबू बकर ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 29 मई को दरोगा का नाम बताकर दूसरी ओर से फोन पर बोल रहे युवक ने रुपये की जरूरत बताई।
उधार लिए रुपये दूसरे दिन वापस करने को कहा। तनवीर ने बताया कि विश्वास कर उसके बताए नंबर पर पेटीएम के माध्यम से 76 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। अबू बकर ने 22 हजार रुपये दो बार में ट्रांसफर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं प्रवीण शर्मा ने बताया कि 19 मई को दरोगा का नाम बता युवक ने दो हजार रुपये ले लिए। बाद में थाने जाकर पता किया तो दरोगा के छुट्टी पर जाने की जानकारी मिली। एसपी केशव कुमार चौधरी ने बताया कि साइबर सेल को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें