फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Crime: जेवर भरा बैग ले उड़ा शातिर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 16 Oct 2022 01:09 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

नौबस्ता थाना क्षेत्र में ज्वैलरी की दुकान से शनिवार शाम एक युवक गहनों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई डकैती की घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नौबस्ता के नमक फैक्टरी चौराहे के पास ज्वैलरी की दुकान से शनिवार शाम एक युवक चांदी और सोने से भरा बैग लेकर फरार हो गया। घटना के वक्त ज्वैलर्स दुकान के अंदर बने बाथरूम में गए थे। बाहर आए मालिक ने बैग गायब देखा, तो दंग रह गए।

विज्ञापन

उन्होंने आनन फानन में दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा चेक किया, तो युवक बैग लेकर भागता हुआ दिखाई दिया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बिधनू थाना क्षेत्र के सतबरी रोड निवासी राजेश बाजपेई की नौबस्ता नमक फैक्टरी चौराहे के पास पूर्व विधायक मदनगोपाल वर्मा की मार्केट में महर्षि ज्वैलर्स के नाम से ज्वैलरी शोरूम है।
राजेश के मुताबिक, शनिवार शाम करीब सवा सात बजे दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। एक बैग में 10 किलो चांदी और 129 ग्राम सोने के आभूषण भर काउंटर के नीचे रखकर दुकान के अंदर बनी बाथरूम में लघुशंका करने चले गए। इसी दौरान अंदर घुसा एक युवक काउंटर के नीचे से बैग लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर आने पर घटना की जानकारी हुई तो राजेश की तबियत बिगड़ गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। नौबस्ता थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में युवक बैग ले जाते हुए कैद हुआ है। तहरीर लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें