फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक को दिया आंबेडकर रत्न सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विवि के स्कूल ऑफ आर्ट्स, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाज कल्याण सेवा समिति ने कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक को शिक्षा एवं सामाजिक चेतना के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए आंबेडकर रत्न सम्मान से सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ताओं में किशन लाल सुदर्शन, धनीराम पैंथर तथा डॉ. आशुतोष सक्सेना शामिल रहे।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. पाठक ने कहा कि सभी को समाज के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। इस दौरान महान गणितज्ञ आर्यभट्ट को भी याद किया गया। कार्यक्रम में प्रति-कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी, कुलसचिव राकेश कुमार मिश्र, वित्त अधिकारी अशोक त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मौके पर हुई भाषण प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन पर छात्रों को पुरस्कृत किया गया। संचालन अनुष्का व हंसराज ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सहायक आचार्य संजीत ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें