फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम के जयघोष के बीच निकली जनजागरण यात्रा

विज्ञापन
अकबरपुर में राम-लक्ष्मण की झांकी निकालते विहिप कार्यकर्ता। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात/शिवली/रसूलाबाद। अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण के कार्य में राममंदिर निधि समर्पण अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर जनजागरण पद यात्रा निकाली गई। पदयात्रा में श्रीराम-लक्ष्मण की सजीव झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान लोग जयकारे लगाते हुए निकले।
विज्ञापन

रविवार को अकबरपुर कस्बे में जनजागरण पदयात्रा सिंह लॉन से शुरू हुई। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक विकास ने भगवा झंडी दिखा कर यात्रा को रवाना किया। सांसद देवेंद्र सिंह भोले की अगुवाई में पदयात्रा सदर बाजार, खादी आश्रम, देवद्वार से होकर स्टेट बैंक रोड होकर ओवर ब्रिज चौराहे पर समाप्त हुई। विहिप के विभाग संगठन मंत्री सर्वेश, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता कंचन मिश्रा, राममहेश त्रिपाठी, आयुष त्रिवेदी आदि रहे। शिवली कस्बे में रविवार को विधायक प्रतिभा शुक्ला की मौजूदगी में पदयात्रा निकाली गई। यात्रा स्वामी भास्करानंद आश्रम मैथा से शुरू हुई। मारग, गारब, मांडा, बैरी होते हुए शिवली साकेत धाम में यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में लोग श्रीराम का चित्र व भगवा ध्वज लेकर जय श्रीराम के नारे लगाते हुए चल रहे थे।
विहिप जिला प्रचारक मानवेंद्र, जिला मंत्री अरविंद, सुमित अवस्थी, प्रद्युम्न शुक्ला व मनीष सैनी आदि रहे। रसूलाबाद में गाजे-बाजे के साथ कस्बे में पद यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व विहिप के प्रांत संगठन मंत्री मधुराम व विधायक निर्मला संखवार ने किया। यात्रा शिवम् चित्रलोक से शुरू होकर धर्मगढ़ बाबा परिसर में समाप्त हुई। ब्लॉक प्रमुख कुलदीप, आरएसएस के रमेश, राम लखन, बृजेंद्र श्रीवास्तव, केपी सिंह, रामू गुप्ता आदि रहे।

अकबरपुर में सांसद की अगुवाई में पदयात्रा निकालते विश्व हिंदू परिषद कार्याकर्ता।- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें