फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से बरसी आग, सड़कें हो गईं सूनी

Wed, 06 May 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
मई माह में गर्मी दिनोदिन अपने चरम पर पहुंच रही है। भीषण गर्मी व तेज धूप से सभी बेहाल नजर आ रहे हैं। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार करने के बाद आसमान से आग बरस रही है।
विज्ञापन


तेज धूप के चलते दोपहर होते-होते बाजारों व प्रमुख सड़कों पर सन्नाटा छा गया। रोडवेज बस स्टैंड माती, अकबरपुर टेंपो स्टैंड पर भी सन्नाटा पसरा रहा।

लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से निकले। वहीं राहगीर प्यास बुझाने के लिए सड़क किनारे बिकने वाले पेय पदार्थों को पीकर प्यास बुझाते रहे।

मंगलवार को सुबह 10 बजे से ही लोगों केा गर्मी का एहसास होना शुरू हो गया। पारा 40 पार होने से लोग गर्मी से परेशान रहे। दोपहर होते-होते सूर्य की गर्म किरणें झुलसा देने वाली रही।

जिसके चलते लोग गर्मी से बचने के लिए लोग दोपहर अपने घरों में ही दुबके रहे। वहीं दो दिनों की छुट्टी के बाद मंगलवार को स्कूल जाने वाली छात्राएं चेहरे को कपड़ों से ढक कर हाथों में सूती दस्ताने पहनकर स्कूल जाती दिखी। गर्मी के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया।
विज्ञापन


जिससे माती बस स्टैंड, अकबरपुर टेंपो स्टैंड सूना पड़ा रहा। चालक सड़कों पर सवारियों का इंतजार करते रहे। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि दिनोंदिन बढ़ रही गर्मी से बचाव के लिए लोग अपने शरीर को पूरी तरह से ढककर ही बाहर निकले। पारा और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें