फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ से क्षुब्ध एसआई ने आईजी को भेजा इस्तीफा

Wed, 06 May 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद सीओ की अभद्रता से क्षुब्ध थाने में तैनात एसआई ने आईजी को व्हाट्स एप पर इस्तीफा भेजा है। एसआई का आरोप है कि रसूलाबाद थाने में नवागांतुक सीओ ने रिपोर्ट लिखाने को लेकर उसके साथ अभद्रता की है।
विज्ञापन


इस संबंध में एसपी सभाराज ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, पूरे मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक ऋषिपाल सिंह को सौंपी गई है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।

मंगलवार को रसूलाबाद में आयोजित तहसील दिवस में चंदा पत्नी विनोद निवासी बहेलियापुरवा ने शिकायत की थी कि वह हैंडपंप में पानी भरने गई थी, जहां मलिखान और उसकी पत्नी वंदना, प्रकाश और रिंकू ने पानी भरने को लेकर मारपीट की।
विज्ञापन


जिसकी रिपोर्ट थाने में न लिखे जाने पर पीड़िता शिकायत लेकर तहसील दिवस रसूलाबाद पहुंची थी। इसी बात पर सीओ रमेश चंद्र विद्यार्थी ने थानाध्यक्ष को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

इधर, दोपहर दो बजे तहसील दिवस की कार्रवाई खत्म होने के बाद जब सीओ रसूलाबाद थाने पहुंचे तो पीड़ित महिला चंदा थाने में मिली। उन्होंने महिला से एफआईआर की जानकारी एसओ और एसआई से ली।
विज्ञापन


एसआई विनोद कुमार का आरोप है कि रिपोर्ट की जानकारी लेने के दौरान उनसे सीओ ने अभद्रता की है। जिसके चलते उसने आईजी जोन को व्हाट्स एप पर इस्तीफा भेजा है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें