कानपुर सुपर प्रीमियर लीग की विजेता टीम।
- फोटो : संगठन
कानपुर। कानपुर सुपर प्रीमियर लीग (केएसपीएल) के फाइनल मैच में मंगलवार को होम फर्निश ने रेडविंग्स को 73 रन से हराकर खिताब जीता। गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर हुए मैच में होम फर्निश की टीम ने 22 ओवर में आठ विकेट पर 192 रन बनाए। टीम से अमन तिवारी ने 27, अमन ने 26, मो. शाकिब ने 23 व मो. तल्हा ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में यश पांडेय ने चार, हरिओम ने दो, शिवम शर्मा और जीशान ने एक-एक विकेट लिया।
वहीं रेडविंग्स की पूरी टीम 21 ओवर में 119 रन पर सिमट गई। टीम से शिवम शर्मा ने 52 रन बनाए। गेंदबाजी में श्रेयश बाजपेई व अमन ने तीन-तीन, अमन तिवारी ने दो व शालू ने एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच श्रेयस बाजपेई को चुना गया। विजेता टीम को अमित जायसवाल, आशीष जौहरी, अर्चित शुक्ला, अक्षत निगम, सौरभ तिवारी, पीयूष चंद्रा ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।